Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

चंदवा के चकला पंचायत अंतर्गत पूरना टोली में गजराज का आतंक जारी वन विभाग पूरी तरह मौन की मुद्रा में 

चंदवा के चकला पंचायत अंतर्गत पूरना टोली में गजराज का आतंक जारी वन विभाग पूरी तरह मौन की मुद्रा में

 

 

मुकेश कुमार सिंह

 

चंदवा।चंदवा प्रखंड के लगभग 15 किलोमीटर दूर पर चकला पंचायत स्थित पूर्णा टोली जो लगभग 2 सालों से गजराज के आतंक से उबर नहीं पा रहा है ग्रामीण जनता लगातार वन विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करती है और यह कहती है कि गजराज जब आता है तो वन विभाग की सूचना देने के बाद भी विभाग के लोग हम लोग से हालचाल पूछने भी नहीं आते हैं रेंजर राकेश कुमार से चंदवा में जाकर हम लोग अपना पीती बताते हैं तो उनके द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता है की वन विभाग की टीम हाथी को दूसरे क्षेत्र में भगाने के लिए हमारी टीम रात भर काम करती है परंतु जनता यह कहती है कि लगातार दो साल से चकला पंचायत के कई गांव में हाथी झुंड के झुंड आते हैं और हम गरीबों के घर को तो तोड़ ही देते हैं खेत में लगे फसल भी लगे हुए नष्ट कर देते हैं घर टूट जाने के बाद हम लोग बेसहारा हो जाते हैं वन विभाग और ब्लॉक के माध्यम से बहुत कम मुआवजा मिलता है हम लोग रात भर घर में सो नहीं पाते हैं इधर-उधर भागते फिरते रहते हैं लातेहार डीएफओ 1 साल पूर्व हमारे गांव में आए हुए थे परंतु उनके द्वारा भी केवल आश्वासन दिया गया पंचायत में लगभग 30 40 घर को गजराज के द्वारा तोड़ दिया गया और घर में रखें धान और खाने वाले सामग्री को भी नष्ट करके रख दिया अब हम लोग जीने के लिए भी मजबूर हैं लातेहार उपायुक्त से चकला पंचायत की जनता मांग करती है कि गजराज के प्रकोप से हमें निजात दिलाई जाए और हम अपना जीवन यापन करते रहे गत रात्रि को रामविलास तुरी उमेश बासपति हर को गजराज के द्वारा पूरी तरह दीवार तोड़ दिया है परिवार डरे सहमे हैं अभी तक पीड़िता के घर वन विभाग तथा कोई भी स्थानीय प्रशासन के लोग सुध लेने के लिए नहीं गया है।

Related Post