Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

योजनाओं का सीधा फायदा देना ही मुख्य उद्देश्य : डीडीसी

*योजनाओं का सीधा फायदा देना ही मुख्य उद्देश्य : डीडीसी*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। चंदवा राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रखंड में चल रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के चौथे दिन जमीरा में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा भी शामिल हुए। शिविर में पहुंचे श्री वर्मा का जमीरा मुखिया दुर्गावती देवी के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का उद्धघाटन करते हुए डीडीसी श्री वर्मा ने कहा कि जनकल्यालकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीणों को आगे आकर इस शिविर का लाभ उठाना चाहिए।राज्य सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले जिससे उसका और क्षेत्र का हो विकास हो सके।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।बीडीओ विजय कुमार ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।शिविर में आये कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।शिविर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, आवास योजना, मनरेगा, ई श्रम विभाग समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त किये गए।मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी जैकमनी टोप्पो, मुखिया दुर्गावती देवी, शुभम कुमार गिरी शीतमोहन मुंडा, सचिव मो इज़हार, मालहन मुखिया जतरु कुमार मुंडा, बब्लू राही समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Post