*चकला प्लांट के वर्करों का धैर्य टुटा*
*चकला अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट का कार्य हुआ दुसरी बार पुन : ठप*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
*बुलावे पर वर्करों की बैठक में पहुंचे झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान*
*वर्कर अपनी बात शांति पुर्वक रखें : दीपू कुमार सिन्हा*
*वर्करों ने समिति को किया भंग*
चंदवा (लातेहार) प्लांट में घपला कर स्क्रैप निकालने, रैयत वर्करों की हितों की अंदेखी कर किया जा रहा कार्य हुआ दुसरी बार पुनः बंद।
आक्रोशित रैयत वर्करों ने प्लांट में झाड़ी और साफ सफाई में लगे जेसीबी और हैड्रा मशीन को बंद किया।
प्रोजेक्ट हेड बीसी साहू से वर्करों ने मुलाकात कर अपनी मांग रखा
वर्करों ने कहा कि स्क्रैप कंपनी से जबतक वार्ता नहीं हो जाती तबतक कार्य को बंद रखें, यह भी कहा कि वर्कर द्वारा पहले भी ज्ञापन देकर स्क्रैप निकालने के लिए कोर्ट का आदेश मिलने, वर्कर का स्क्रैपर कंपनी से वार्ता करने तक काम बंद रखे जाने की मांग किया जा चुका था इसके बाद भी स्क्रैप निकालने के लिए स्क्रैपर कंपनी द्वारा कोर्ट का आदेश नहीं दिखाया गया, स्क्रैपर कंपनी द्वारा रैयत वर्करों की हितों को लेकर वार्ता अबतक नहीं की गई है।
जबतक वार्ता स्क्रैपर कंपनी से रैयतों वर्करों का नहीं हो जाती है तबतक कार्य को बंद रखें,
इसपर प्रोजेक्ट हेड बीसी साहू ने वर्करों को आश्वस्त किया कि वार्ता होने तक एक भी स्क्रैप प्लांट से बाहर जाने नहीं दिया जाएगा।
रैयत वर्कर कहते हैं कि प्लांट में रैयतों की जान गई है और जमीन गया है, स्क्रैपर कंपनी यहां से स्क्रैप उठाने के लिए कोर्ट का आदेश दिखाए और रैयत वर्करों से वार्ता कर बकाए पैसे का भुगतान करे इसके बाद स्क्रैप ले जाए हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी।
इधर वर्करों ने आज एक बैठक कर वर्कर समिति को भंग कर दिया है।
वर्करों ने कहा कि अब सामुहिक रूप से वर्करों के हित में निर्णय लिया जाएगा।
बुलावे पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान वर्करों के बैठक में पहुंचे।
वर्करों को संबोधित करते हुए दीपू कुमार सिन्हा और असगर खान ने कहा कि आप अपनी हक की बात लोकतांत्रिक तरीके से शांति पुर्वक प्रोजेक्ट हेड और स्क्रैपर कंपनी के पास रखें।
आप की हक अधिकार को कोई छिन्न नहीं सकता है।

