आज भी कई लोग रक्तदान करने से कतराते हैं. वहीं हमारे जमशेदपुर शहर के जागरूक रक्तदाता सह मायुम के अध्यक्ष एवं जाने-माने समाजसेवी एवं सबसे विशेष युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत ” सार्थक अग्रवाल ” जी ने मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक के आह्वान पर, एक नियमित, जागरूक, स्वैच्छिक एवं निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले ” सार्थक अग्रवाल ” जी ने कभी भी ना शब्द का प्रयोग ना करते हुए, एक जीवनदाई बन कर अस्पताल में इलाजरत जरूरतमंद लोगों के लिए आज अपना ” 49 वा ” सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान ( जमशेदपुर में अभी तक सबसे अधिक बार एसडीपी रक्तदान करने वाले रक्तदाता ) करते हुए अपना ” 60 बा ” स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. गजब का उत्साह एवं जोश से लबालब ” सार्थक अग्रवाल ” रक्तदान के क्षेत्र में पेश कर रहे हैं एक मिसाल. आज इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड बैंक के वरीय चिकित्सक डॉक्टर निर्जला, अनुभवी तकनीशियन अनूप कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार , प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार, अजीत कुमार भगत एवं विजोन सरकार. रक्तदान करने के पश्चात गर्व के साथ ” सार्थक अग्रवाल ” जी को जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

