रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।
रक्तदान महादान: मदन कुमार शर्मा
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। शहर के मुख्य चौक इंदिरा गांधी के समीप जिला परिषद के द्वारा बनाए गए कंपलेक्स में बुधवार को निष्ठा फाउंडेशन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने फीता काटकर शिविर शुरुआत किया वही शिविर में दिल पर राज करने वालों ने रक्तदान कर अपने दरियादिली का परिचय दिया ।रक्तदाताओं ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया।खबर लिखे जाने तक 21 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। रक्तदान करने वालों में मुकेश कुमार सिंह पत्रकार, रंजीत उरांव मुखिया चंदवा पूर्वी,चन्द्रभूषण केसरी निष्ठा फाउंडेशन के सचिव सह रक्तदान शिविर संयोजक, अमित विश्वकर्मा, जय शंकर कुमार, अशोक कुमार उर्फ बाबू ,मनोज कुमार मेहता, राजकुमार साहू, दीपक कुमार, दिनेश कुमार

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन में नवनीत कुमार, रहा रवि कुमार मिश्रा, सौरभ मिश्रा ,विनय कुमार सिंह, सुरेंद्र बड़ाईक चालक का सराहनीय योगदान रहा।

