Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पोटका सीओ गिरी भरती स्कूल के सामने बिल्डर द्वारा किया जा रहा प्लॉटिंग क्षेत्रों में उपस्थित होकर 38 डिसमिल सरकारी जमीन होने की पुष्टि को लेकर किया जांच एवं मापी

हल्दीपोखर गिरी भारती विद्यालय के सामने बिल्डर द्वारा जमीन का प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें 38 डिसमिल सरकारी जमीन होने का पुष्टि हुई है जिसके बाद सोमवार को पोटका अंचल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में उपस्थित होकर सरकारी जमीन के साथ मापी कराई गई लेकिन अंचल अधिकारी ने जमीन के मापी पूरा नहीं होने के कारण अगले सोमवार को जमीन का मापी कराने का बात की दरअसल हल्दीपोखर के रहने वाले एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पोटका अंचलाधिकारी को एक शिकायत पत्र लिखा गया था जिसमें उन्होंने बताया था कि साईं नगर की प्लॉटिंग में बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन को भी मिलाया गया है जांच में अंचलाधिकारी के साथ कर्मचारियों उपस्थित रहे

Related Post