Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

हथियाडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का डॉ जे एन दास ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत हथियाडीह गांव के फुटबॉल मैदान में रविवार को सुखदेव मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद ,धर्म प्रसार विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

ग्रामीण क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यहां प्रतिवर्ष फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है, मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धर्म प्रसार विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए, टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, और उनके हौसले को बढ़ाया । मौके पर मौजूद डॉ जे एन दास ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से खिलाड़ियों को मंच मिलता है और उनके मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है, इस मौके पर धर्म प्रसार विभाग के सह मंत्री राहुल राय के अलावा सुखदेव मेमोरियल क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Post