Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

चंदवा के माल्हन में रेलवे कांट्रेक्टर कंपनी पर जेपीसी उग्रवादी संगठन का हमला कई गाड़ी के शीशे तोड़े

*चंदवा के माल्हन में रेलवे कांट्रेक्टर कंपनी पर जेपीसी उग्रवादी संगठन का हमला कई गाड़ी के शीशे तोड़े**

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। चंदवा माल्हन में थ्री फेज लाइन बन रहे उसमें रेलवे कांट्रेक्टर केइस के बैचिंग प्लांट पर जेपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा गत रात्रि को हमला कर दिया गया और उपस्थित कर्मियों ने बतलाया कि रात्रि में लगभग 8 से10 की संख्या में उग्रवादी आए हुए थे उसका कहना है कि रेलवे का थ्री फेज पतरातू से टोरी का काम चल रहा है जिसमें हम उग्रवादी संगठन को लेवी नहीं मिल रहा है लेवी अगर नहीं मिलती है

तो इस बार चेतावनी देकर छोड़ दे रहे हैं अगली बार आएंगे तो गाड़ी को भी जलाएंगे और उपस्थित लोग को भी गोली मार देंगे जेपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर रोहित जी अपना नाम उपस्थित लोगों को बतलाया है घटना के बाद उपस्थित कर्मियों ने अपने मालिक को बतलाया और कहा कि ऐसी घटना हुई है सूचना मिलते ही केईसी कॉन्टैक्टर के लोगों ने लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजनी और चंदवा थाना प्रभारी को दूरभाष पर घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया देखा कि कई गाड़ियां को पत्थर से मारकर शीशे तोड़े गए हैं जिसमें हाईवा जेसीबी और पिक अप वाहन मजबूत मौजूद है।

थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है यह एक प्रकार का उग्रवादी संगठन है। जो लेबी लेने के लिए इस तरह का उत्पात मचाया है जो लोग भी ऐसा कार्य किया हैं उसको बख्शा नहीं जाएगा सभी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए इधर कंपनी के लोगों ने चंदवा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने का आग्रह किया है और ऐसे उग्रवादी संगठन पर नकेल कसने की बात पुलिस को कहि है।

Related Post