Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

युवा शक्तिदल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद ,शेल्टर होम का दौरा कर पीडितों को भोजन और दवाइयां कराई गई उपलब्ध.

युवा शक्तिदल के बैनर तले युवाओं ने थाना प्रभारी के साथ शेल्टर होम पहुंचे बाढ़ पीड़ितों को भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराई. युवा शक्तिदल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह के साथ रविवार की रात शेल्टर होम का दौरा कर पीडितों की मदद की गई. आकस्मिक आई बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे असमर्थ लोगों के बीच खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया है.इसके अलावा शक्तिदल ने कदमा और शास्त्रीनगर रोड नंबर-4 में भी सभी सक्रिय सदस्यों द्वारा खाने की सामग्री और दवाइयों का वितरण किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को थोड़ी राहत मिल सके. उन्होंने बताया कि शक्तिदल का मूलमंत्र है मानव सेवा माधव सेवा और इसी मूलमंत्र के तहत हमलोग लोगों की मदद कर रहे हैं.

 

Related Post