Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन , दी आंदोलन की चेतावनी

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ को लेकर आय त्रासदी, और समूचे नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में सोमवार को सरायकेला डीसी अरवा राजकमल को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में आदित्यपुर नगर नगम के विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं से डीसी को अवगत कराया गया है. सभी समस्याओं का समाधान अबिलम्ब कराने की मांग की गई है.युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन में चेतावनी भी दी है और कहा है कि अगर आने वाले 15 दिनों में जनसमस्याओं पर किसी तरह की कार्रवाई जिला प्रशासन स्तर पर नहीं की जाती है तो युवा जनशक्ति मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के रवैया ने किया उदास

विगत 2 दिन से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के तटीय इलाकों में आये बाढ़ के चलते लोगों को हो रही परेशानी दूर करने में आदित्यपुर नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उदासीन रवैया अपनाए जाने से युवा जनशक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया है ,डीसी को सौंपे गया ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैया से भी प्रशासन को अवगत कराया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कोल्हान प्रभारी पवन श्रीवास्तव, कोल्हान महिला अध्यक्ष मुकुल महतो, कोल्हान मंत्री उषा त्रिवेदी और अंजलि कुमारी, दीपक कुमार महंता आदि शामिल थे.

Related Post