*छात्राओं के लिए विद्यालय में बना विशेष कक्ष*
*यूनिसेफ की पदाधिकारी ने चकला मे एमएचएम कॉर्नर का उद्घाटन*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
*माहवारी से जुड़ी सभी जानकारियां होंगी उपलब्ध*
*चंदवा। लातेहार जिले के मध्य विद्यालय चंदवा एवं पंचायत सचिवालय चकला में महावारी स्वच्छता प्रबंधन पर लैब का निर्माण किया गया है। यूनिसेफ एवं स्थानीय मुखिया रंजीता एक्का के सहयोग से पंचायत की ड्रॉपआउट रहने वाली बच्चियां के लिए माहवारी स्वच्छता से संबंधित लैब बनाया गया। इसके पूर्व मध्य विद्यालय चंदवा में एमएचएम लैब का उद्घाटन करते यूनिसेफ की वाश पदाधिकारी डॉ लक्ष्मी रंजन सक्सेना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विजय कुमार ने बताया कि हर वर्ष विद्यालयों में 23% छात्राएं माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों एवं झिझक के कारण विद्यालय आना छोड़ देती हैं। स्कूल में घर जैसे माहौल मिले, माहवारी के समय जरूरत में आने वाली सारी चीजें विद्यालय में उपलब्ध हो, इसके लिए लैब का निर्माण किया गया है। प्रखंड प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार के 1 यूनिसेफ के द्वारा छात्राओं के हित में किए गए इस तरह के कार्य स्वागत योग्य है। वही चकला पंचायत मुख्यालय में बनाए गए एमएचएम लैब में एक बुक शेल्फ बनाई गई है, जहां माहवारी से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध कराने वाली किताबें रखी गई है। साथ ही साथ माहवारी के दौरान ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर आराम करने के लिए बेड एवं सिकाई करने के लिए हॉट बैग, गर्म पानी पीने के लिए इलेक्ट्रिकल कैटल भी लगाया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम समय-समय पर बच्चियों को मासिक धर्म संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है।*

