Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

महुआडांड़ के सोहर पीएफ में वृक्ष रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया।

महुआडांड़ के सोहर पीएफ में वृक्ष रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ के सोहर पीएफ में महुआडांड़ रंजन वृंदा पांडे की अगुवाई में वृक्ष रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया।इस कार्यक्रम को लेकर कई वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर वृक्षों को बचाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया। रेंजर बिंदा पांडे ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और लगाए हुए वृक्षों को बचाना चाहिए ताकि हमें शुद्ध जीवनदाई हवा पानी मिल सके। साथी वृक्षों से हम औषधीय पदार्थ खाद्य पदार्थ आजीविका का साधन भी प्राप्त होता है। तो सभी संकल्प लें कि पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों को बचाएं और इस उद्देश्य के लिए सभी लोग तत्पर रहें। मौके पर वनपाल अजय टोप्पो,उप-मुखिया सीता देवी वार्ड सदस्य धनकुंवर मुंडा EDC अध्यक्ष सीताराम चेरो,वनरक्षी ट्रैकर तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Post