बिहार में सरकार बनने पर बांटी मिठाईयां
लातेहार : बिहार में महागठबंधन की सरकार एवं तेजस्वी प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय जनता दल के लातेहार जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को शिवम काम्प्लेक्स के पास मिठाई बांटकर खुश का इजहार किया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार एवं तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य हित के साथ देश हित में फैसला लिया है। आज का दिन बिहार प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज दिन बिहार के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। इस फैसले से सभी राजद के कार्यकर्ताओं ने दिल से स्वागत किया है। प्रदेश सचिव मोहर प्रसाद यादव ने कहा कि इस राजनीतिक मिलान का असर 2024 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि 2014 के बाद से देश का सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और राजनीतिक,परिवेश तानाशाही विचारधारा पर चलती आ रही है। उसी से निजात पाने के लिए ये देशहित में लिया गया फैसला है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दीपक नाथ शाहदेव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष नेजाम अंसारी, जिला सचिव मिट्ठू लोहरा, प्रखंड सचिव संतोष यादव, मनोज यादव, दिलेश्वर यादव, अजीत श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।

