Breaking
Mon. Feb 9th, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के नाम समर्पित करते हुए अमिताभ चटर्जी के 10 वा एसडीपी रक्तदान के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के288 बा एसडीपी रक्तदान पुरा

 

*आज दिनांक 5 अगस्त 2022, जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर, मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रशासक ” अमिताभ चटर्जी ” जी ने अपना 10 वां एसडीपी रक्तदान करते हुए जहां अपना 49 वां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण किया. साथ ही साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में 288 वां एसडीपी रक्तदान भी संपूर्ण हो गया. स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं समाज में हर एक जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर समर्पित रहने वाले ” अमिताभ चटर्जी ” जी अपने इस कार्य का पूरा श्रेय प्रदान करते हैं अपने पिता स्वर्गीय भोलानाथ चटर्जी जी को. अपने पिता के बताए आदर्शो, उनके सोच, उनके विचार धाराओं पर चलते हुए, निरंतर समाज के लिए प्रदान कर रहा है अपना सहयोग. आज रक्तदान करने के पश्चात जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से जहां प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के दीप सेन के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अमिताभ चटर्जी जी ने एसडीपी रक्तदान के इस अभियान को निरंतर जारी रखने हेतु प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा किया गया.आज इस पावन बेला पर उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी, वरिय डॉक्टर लव बहादुर सिंह, अनुभवी तकनीशियन अनूप श्रीवास्तव एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार.*

Related Post