Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

बारह चक्का वाहन ने स्कुटी सवार दो व्यक्ति को रौंदा एक कि घटना स्थल पर मौत, दुसरे कि स्थिति नाजुक रिम्स रेफर

बारह चक्का वाहन ने स्कुटी सवार दो व्यक्ति को रौंदा एक कि घटना स्थल पर मौत, दुसरे कि स्थिति नाजुक रिम्स रेफर

 

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

 

 

बालुमाथ : बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातु टीओपी के गोनिया पुल के समीप चतरा की ओर से आरही तेज गति बारह चक्का ट्रक जेएच 19सी 3118 ने स्कुटी पर सवार दो व्यक्तियो को रौंद कर हुआ फरार जिससे एक की घटना स्थल पर मौत जबकि की एक महिला की स्थिति नाजुक।

घटना के संबंध में ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की ओर से आरही तेज गति बारह चक्का ट्रक ने गोनिया पुल के समीप एनएच 22 के तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से बालुमाथ की ओर से चतरा की ओर जा रहे एक स्कुटी जिसका रजिटेशन नम्बर डीएल 10ए बी 4185 पर सवार एक महिला व एक पुरूष को अपने चपेट में ले लिया और बारह चक्का वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। जिससे स्कुटी चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।ग्रामीणों ने तत्परता दिखलाते हुए घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से बालुमाथ अस्पताल भेजा। वहीं घटना की सुचना टिओपी प्रभारी कुन्दन कुमार को सुचना पाते ही टीओपी के एएसआई जयप्रकाश नारायण मेहता सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। और हुई घटना की जानकारी में जुटे। वहीं मृतक के पॉकेट से मिला आधार कार्ड में दशरथ पिता नन्दकिशोर डब्ल्यू जेड 907ए नारायण गाँव दक्षिण पश्चिम दिल्ली अंकित जबकि महिला का नाम शकुन्तला देवी बताया जा रहा है।इनका पैतृक घर बालुमाथ थाना अंतर्गत गणेशपूर गाँव बताया जा रहा है। इधर वाहन चालक अपने वाहन को घटना स्थल से भगा कर टिओपी कार्यालय में ला कर खड़ा कर दिया।और खुद पुलिस के हवाले हो गया। बारह चक्का वाहन बालुमाथ निवासी मुकेश कुमार सोनी का बताया जा रहा है।

Related Post