Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्षगांठ मनाने को लेकर कैड पंचायत सचिवालय में बैठक

आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्षगांठ मनाने को लेकर कैड पंचायत सचिवालय में बैठक

बरवाडीह .

 

बेतला बरवाडीह संवाददाता अकरम अंसारी की रिपोर्ट

लातेहार उपायुक्त के निर्देश परप्रखंड के केड के पंचायत सचिवालय भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्षगांठ मनाने हेतु एक बैठक हुई.बैठक में हर घर झंडा हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक- 13अगस्त से 15अगस्त तक सभी ग्रामीणों को अपने अपने मकान पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वृहद कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया,. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को आजादी की 50वीं वर्षगांठ मनाने हेतु 75 वीं वर्षगांठ मनाने हेतु जोर शोर से प्रचार प्रसार करते हुए सभी घरों में तिरंगा फहराने हेतु जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया गया कहा गया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम चलाना है ताकि लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत रहे.बैठक में पंचायत सेवक फेकू राम,रोजगार सेवक कौशलेंद्र कुमार, उप मुखिया मुन्नी देवी,वार्ड सदस्य- इंदू देवी, वार्ड सदस्य गण-जितेंद्र उराव शिव शंकर सिंह,तेतर भुइयां, स्वयंसेवक-सुनील कुमार इत्यादि जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे ,.

Related Post