*प्रज्ञा केंद्र से अज्ञात अपराधियों ने 50 हजार नगद और दो लैपटॉप ले उड़े।
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा ।चंदवा प्रखण्ड के चेतर पंचायत के पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र भी है प्रज्ञा केंद्र संचालक नीरज कुमार ने बताया कि 10:30 में जब हम प्रज्ञा केंद्र खोलें और खोलकर साफ सफाई कर रहे थे साफ सफाई करने के बाद जैसे ही कुर्सी पर बैठे तो तीन नकाबपोश धारी हमारे प्रज्ञा केंद्र में आ पहुंचे और हमारे कनपटी में पिस्टल हटा दिया और कहा कि जो भी पैसा है दे दो और हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे नीरज कुमार तुरंत बैग में रखे ₹50000 अज्ञात अपराधियों को दे दिया वही नीरज कुमार के पास रखा दो लैपटॉप और मोबाइल फोन ले उड़े घटना होने के बाद नीरज कुमार खुद चंदवा थाना प्रभारी को अपना आप बीती बताया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छापेमारी जारी कर दिया है नीरज कुमार ने बताया कि अपराधी अपाची मोटरसाइकिल से आए हुए थे और ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते से भाग गए।

