Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

*बिजली विभाग का आँख मिचौनी जारी*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा इंदिरा गांधी चौक पर एक सप्ताह में दो बार ट्रांसफार्मर जला शहरवासी इतनी गर्मी में परेशान और हताश हैं 30,000 खर्चा करने के बाद भी दो ट्रांसफार्मर जल गया बिजली विभाग इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है आधा शहर अंधेरा में जी रहा है और यह कह रहा है कि बिजली विभाग पूरी तरह खेल है और जनता के साथ बिजली के लिए आंख मिचौली की तरह खेला जा रहा है बिजली विभाग के नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी पूरी तरह अपने गलत धंधे में लगे हुए हैं और चंदवा शहरवासी अंधेरा में जीने को मजबूर है शहरवासी यह कह रहे हैं कि अगर नई ट्रांसफार्मर नहीं लगाई जाती है तो हम लोग बिजली विभाग के सब स्टेशन के पास धरना और प्रदर्शन करेंगे और नियमित रूप से बिजली बहाल करने के लिए मांग करेंगे।

Related Post