आज जहां पूरा शहर ” जे.आर.डी.टाटा ” जी के जन्म जयंती को कई कार्यक्रमों के जरिए समर्पित किया जा रहा है, टाटा स्टील के साथ-साथ जहां जमशेदपुर के लिए भी आज का दिन काफी गर्व का है, इस दिन को और चार चांद लगाया टाटा स्टील सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यूआर गोताखोर सह तैराक मजहरूल बारी जी ने. जहां पिछले दिन कदमा के एक 3 वर्षीय बच्ची नदी में डूब जाने से, जहां मजहरूल बारी जी ने कड़ी मशक्कत के बाद आज उस बच्ची का शव को ढूंढने में सफलता हासिल किया, और उनके परिवार जनों को सुपुर्द किया. साथ ही साथ ” जे.आर.डी.टाटा ” जी के जन्म जयंती पर जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर अपना 51 वां रक्तदान करते हुए निभाया इंसानियत धर्म. निरंतर समाज हित में मजहरूल बारी द्वारा किया जा रहा अतुलनीय योगदान के लिए उनके कर्मठता, मानव प्रेम एवं उनके जज्बे को सलाम करते हुए, आज रक्तदान के पश्चात प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम- संजय चौधरी, अनुभवी तकनीशियन धीरज कुमार, एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार. उपस्थित रहे

