Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

आईटी एस के विद्यार्थियों ने ग्राहक सेवा केंद्र में लिया प्रशिक्षण

नई शिक्षा नीति के प्रावधान को लागू करने व स्कूली विद्यार्थियों के बीच रोजगार कौशल को बढ़ाने हेतु राज्य शिक्षा निदेशक के निर्देश पर प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के 22 आईटीएस छात्र – छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के तहत 11 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग ग्राहक सेवा केंद्र छोटाहाड़ियान में टेक्नीशियन रंजीत प्रधान के देखरेख में शुरू किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 80 घंटे का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा जिसमें उन्हें प्रबंध पोर्टल ,डाटा एंट्री ,खाता खोलने की प्रक्रिया ,फोटो एडिटिंग ,प्रिंटआउट, कार्ड प्रिंटिंग ,पेन कार्ड बनाना, कंप्यूटर नंबर प्लेट बनाना ,जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र का अप्लाई, राशन कार्ड सुधार एवं नाम जोड़ना, आधार कार्ड आदि के कंप्यूटर आधारित कार्यों का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह छात्र – छात्राओं को मौका देने के लिए संस्थान को विद्यालय के प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन, आईटीएस के अध्यापक तस्लीम आजाद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीपति सरदार ने आभार व्यक्त किया।

Related Post