Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में शूटर अमन सिंह की कोर्ट में पेशी,कहा झारखण्ड के किसी जेल में नही रहना चाहता,जान को है खतरा ,मुझे यूपी के जेल में भेजवा दिया जाए

*पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में शूटर अमन सिंह की कोर्ट में पेशी,कहा झारखण्ड के किसी जेल में नही रहना चाहता,जान को है खतरा ,मुझे यूपी के जेल में भेजवा दिया जाए*

 

 

धनबाद। एमपी एमएलए के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायधीश अखिलेश कुमार की अदालत में सोमवार को शूटर अमन सिंह का सफाई बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया से बात करते हुए शूटर अमन सिंह ने कहा कि वह झारखण्ड के किसी भी जेल में नही रहना चाहता है। उसे अपनी जान को खतरा है। न्यायालय से आग्रह है कि मुझे यूपी के जेल में भिजवा दी जाए। उसने कहा कि यह बयान पहले भी दे चुका हूं। झारखण्ड के जेल में मुझे जान का खतरा है।

 

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में शूटर अमन सिंह को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

कुख्यात अमन पर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को 21 जून 2017 को सरायढेला के स्टील गेट के पास गोलियों से भून कर हत्या करने का आरोप है। कुख्यात शूटर अमन सिंह वर्तमान में दुमका जेल में बंद है।

Related Post