भाजपा नेता चमन भोक्ता को मदद किया और हॉस्पिटल में इलाज कराया
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। चंदवा भाजपा नेता विजय कुमार दुबे ने भंडार गड़हा निवासी चमन भोक्ता की हालात बहुत ही दयनीय हो गई है चमन भोक्ता के पुत्र अभिषेक भोक्ता ने भाजपा नेता विजय कुमार दुबे को बताया कि हमारे पिताजी की बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई है जिससे इलाज क्या भाव में उनका पैर खराब हो रहा है श्री दुबे ने चमन भोक्ता के पुत्र अभिषेक को कहा कि उनको मेरे पास लाओ हम उनका इलाज कराएंगे श्री दुबे ने चमन भोक्ता को देखा तो हालत बहुत ही खराब दिखाई पड़ी वही चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया डॉ रेनू तिर्की ने इलाज के बाद कहा कि चमन भोक्ता का दाहिना पैर सड़ गया है उसे ऑपरेशन करना पड़ेगा यह सुनकर चमन भोक्ता काफी रोने लगा श्री दुबे ने कहा कि मैं तुम्हारा इलाज करा लूंगा जो भी खर्च होगा दूंगा ब्लड की आवश्यकता होगी तो मैं दूंगा इधर इलाज देख चमन भोक्ता के पुत्र और पत्नी श्री दुबे को साधुवाद दे रहे हैं और यह कह रहे हैं कि अब हमारे पिता इलाज के अभाव में नहीं रहेंगे लगता है अब हमारे पिताजी का तबीयत ठीक हो जाएगा। डॉक्टर ने चमन भोक्ता को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया है जहां पूरी व्यवस्था के साथ संबंधों का का इलाज किया जाएगा।

