Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। नेतरहाट

सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। नेतरहाट

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

कांग्रेसी प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नेतरहाट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया।इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।इस दौरान राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, लातेहार जिला भाजपा अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष शंभू प्रसाद, जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, अजय कुमार समेत कई भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Related Post