Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

सावन का पहला दिन: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे बोल-बम हर हर महादेव के जयकारे,

सावन का पहला दिन: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे बोल-बम हर हर महादेव के जयकारे,

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : भगवान शिव की आराधना का पावन महीना सावन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन बालूमाथ प्रखण्ड सहित सभी क्षेत्रो के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। सावन को देखते हुए मंदिरों में इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतेजाम किया गया है सुबह से ही मंदिरों में बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। पूरे महीने जगह-जगह मंदिरों में सुबह और शाम को विशेष पूजा होगी। पहले दिन गुरुवार सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। सुबह स्नान करने के बाद लोग भगवान शिव की पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव और पार्वती की विशेष पूजा भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। की गई। बालूमाथ शहर के वन

विभाग परिसर, बाजारटांड़ स्थित शिवमंदिर, ब्लांक परिसर विश मंदिर, आदर्श नगर दूर्गा मंदिर मे गुरुचवार के मौके पर शिवालयों में शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अक्षत, शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाये. गऐ। जिससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते है।

Related Post