*निर्धन महिला को समाज सेवियों ने आर्थिक तथा खाद्य सामग्री से मदद किया*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। चंदवा झारखंड विकास समिति के बैनर तले समाजसेवियों ने निर्धन महिला को आर्थिक तथा खाद्य सामग्री देकर मदद किया वही बताते चले कि चंदवा के बुध बाजार में निर्धन महिला मेनका देवी को एक खाद व्यवसाई संजय साहू के द्वारा सब्जी बुध बाजार में नहीं बेचने देने का काम किया गया महिला मेनका देवी ने कहा कि संजय साहू के द्वारा मुझे सब्जी नहीं बेचने देने का कार्य किया गया मैं जिस स्थान पर सब्जी बेचती थी
उस स्थान पर संजय साहू चबूतरा बना दिया जिससे हमारा बैठने का स्थान ही खत्म हो गया और मैं लगभग 4 माह से सब्जी नहीं बेच पा रही हूं मैं एक विधवा महिला हूं इसी को देखते हुए समाजसेवी रवि कुमार डे विजय कुमार दुबे पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी ने मेनका देवी को आर्थिक और खाद्य सामग्री से मदद किया और अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन अति निर्धन महिला को सब्जी बेचने देने का स्थान दे अन्यथा हम लोग आंदोलन करेंगे और गरीब को अपना अ
धिकार दिलाने का काम करेंगे मेनका देवी बहुत ही हताश और निराश हो गई है मेनका देवी के द्वारा लातेहार डीसी अब्बू इमरान के पास भी आवेदन देकर अपने उस स्थान को दिलाने का आग्रह किया था परंतु आज तक सब्जी बेचने का स्थान नहीं मिल पाया है।

