Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

एक किलोग्राम अफीम के साथ पति पत्नी रंगे हाथों गिरफ्तार 

एक किलोग्राम अफीम के साथ पति पत्नी रंगे हाथों गिरफ्तार

चतरा महेंदर कुमार की रिपोर्ट

चतरा पथलगड्डा में पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ पति पत्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में पत्थलगड्डा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक बमबम कुमार सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप यादव एवं सशस्त्र बल के साथ रसोईया रश्मि बाला शामिल थे। अफीम तस्कर को पकड़ने के लिए एक पुलिस ने आने जाने वाले वाहनो को चेक करना शुरू किया। विपरीत दिशा से एक मोटरसाईकिल नावाडीह से पत्थलगड्डा की ओर आ रहा था। पुलिस गाड़ी को देखते ही मोटरसाईकिल छोड़ कर भागने लगे। पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा भागते हुए पुरूष और महिला को पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर पुरुष और महिला ने अपना नाम व पता क्रमशः श्यामलाल दागी , मानती देवी पति श्यामलाल दांगी ग्राम नावाडीह (गोबर दहिया) थाना पत्थलगड्डा जिला चतरा बताया। पुलिस ने तलाशी के बाद एक किलोग्राम गीला अफीम ,दो मोबाईल, एक मोटरसाइकिल ,एक वजन करने वाला इलेक्ट्रोनिक मशीन बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला एंव पुरूष को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Post