Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

सांसद आदर्श ग्राम चटुआग मे आजादी का अमृत महोत्सव आईकॉनिक के उपलक्ष्य में हुआ समारोह का आयोजन

सांसद आदर्श ग्राम चटुआग मे आजादी का अमृत महोत्सव आईकॉनिक के उपलक्ष्य में हुआ समारोह का आयोजन

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

अंधविश्वास और झाड़़फूंक के चक्कर में न रहें बिमार पड़ने पर कराएं ईलाज : मुकेश भगगत

 

चंदवा। कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के आदिम जनजाति बहुल टोले में आजादी का अमृत महोत्सव आईकॉनिक के उपलक्ष्य में स्वस्थ्य गांव और सामाजिक रुप से सुरक्षित गांव विषय पर समारोह का आयोजन किया गया, संचालन पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कर रहे थे, समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव मुकेश भगत कहा कि ने कहा कि अंधविश्वास और झाड़़फूंक के चक्कर में न रहें बिमार पड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर ईलाज कराएं, हम सभी चाहते हैं कि हमारे गांव स्वस्थ रहे, उन्होंने कहा कि हमें केवल इलाज ही नहीं बल्कि बीमारी की रोकथाम की भी जरूरत है, जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी है,

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा अपने गांवों में बस्ती है और वास्तव में यह सच है, हमें गांवों में लोगों तक पहुंचने की जरूरत है इस लिए ऐसे कार्यक्रम को गांव स्तर पर हम कर रहे हैं ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके, उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार करके बिमारी को नियंत्रित किया जा सकता है, अगर हम उस समस्या की जड़ का पता लगाते हैं जो समस्याओं और बीमारियों को बढ़ा रही है, तो हम जमीनी स्तर पर अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं,

मुखिया नरेश भगत ने कहा कि

गांवों के विकास में स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गांवों में स्वास्थ्य को अन्य विभागों के साथ सामंजस्य बनाते हुए प्राप्त किया जा सकता है,

आपका खानपान, स्वच्छता की स्थिति, पर्यावरण सब कुछ एक व्यक्ति को स्वस्थ रखने और स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में शामिल है,

सोख्ता गड्ढ़े बनाकर साधारण तरीकों से मलेरिया का खात्मा किया जा सकता है, प्रधानाध्यापक ईबरार अहमद,

उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य जमरूल खान, सोनी देवी, सावन परहैया, सुषमा मिंज, गंदरु उरांव ने कहा कि गाँव के कमजोर, विकलांग, बूढ़े या बीमारियों से पीड़ित लोगों के बारे में अधिक चिंता रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है,

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, पंचायत सेवक मुकेश भगत, प्रधानाध्यापक ईबरार अहमद,उप मुखिया सुमन उरांव, वार्ड सदस्य जमरूल खान, सोनी देवी, सावन परहैया, सुषमा मिंज, गंदरु उरांव, सनीका मुंडा, बसंती परहिन, अंजू देवी, सनियारो टोपनो, मुनीता देवी, पूनम देवी, सीता देवी, मुनीका देवी, गंदुरा उरांव, रामबृछ गंझु, माईकल हंस, मेघन गंझु, नेमा परहैया, गबरेल मुंडा, कुलेश्वर उरांव, जगमोहन गंझु, चरका परहैया, बिनोद परहैया, राजकुमार परहैया, रंगवा परहैया, परदेशी परहैया, बिफैया परहैया, सुरेश परहैया, सुरेन्द्र परहैया, कुलेश्वर परहैया, दिलु गंझु, सीता देवी, शनिचरी देवी, मुकेश परहैया,गीता देवी, मेघनी देवी, मेघन गंझु, रतिया गंझु, लालधारी गंझु, चमनी देवी, जगवा गझु, सुरेश परहैया, सुरेन्द्र परहैया सहित बड़ी संख्या ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Post