Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

लातेहार जिला में पुनःदफा 87 शुरू किया जाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी :रवि डे

*लातेहार जिला में पुनःदफा 87 शुरू किया जाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी :रवि डे*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा।चंदवा 4 जुलाई 2022 को लगभग 11:00 बजे दिन से अकाश होटल के प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से निम्नांकित बिंदुओं के आलोक में जनहित को देखते हुए कार्रवाई करते हुए मांग की गई। दफा 87 लगभग 3 वर्षों से स्थगित है जिसके परिणाम स्वरूप दफा 87 का सुनवाई बिल्कुल बंद है तरवीन कराने के लिए इसको शुरू करने के लिए समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से मांग किया है कि जनहित को देखते हुए दफा 87 शुरू किया जाए रामयश पाठक ने कहा कि जमीन संबंधी महत्वपूर्ण लगभग 3 वर्षों से बंद कर दिया दफा 87 में दिए गए फैसले को तरवीन नहीं होने के कारण ऑनलाइन मालगुजारी रसीद नहीं कट रहा है जिसके परिणाम स्वरूप कृषकों को कृषि ऋण भी मिलना बंद है वन सीमा में सर्वे में दिखला कर बड़ी भारी भूल की है इसको बंद सीमा से मुक्त कराई जाए गैरमजरूआ जमीन का ऑनलाइन रसीद रजिस्टर टू के आधार पर शीघ्र की जाए। समाजसेवी विजय दुबे ने कहा कि लातेहार जिला में भू समस्या इतनी विकट है कि चकला बन हरदी लातेहार में तू बेड कोल माइंस नहीं चालू हो रहा है वहां के रजत ओं का कहना है कि पहले सरकार अपने जमीन की त्रुटियों को सुधारें इसके बाद कोलियरी का काम शुरू होने देंगे इन कोलियरी से झारखंड राज्य सरकार को करोड़ों रुपए लाभ होती इंद्रजीत शाह उर्फ बंटी ने कहा कि अगर इसकी सुधार नहीं होती है तो जनता लातेहार की सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि दफा 87 को पुनः शुरू किया जाए मौके पर रामवृक्ष प्रजापति मनोज सिंह उर्फ पप्पू उपस्थित थे

Related Post