*सोना सोबरन योजना के तहत जरूरतमंद कार्ड धारकों के बीच धोती साड़ी का किया गया*
बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
बरवाडीह :- झारखंड सरकार के द्वारा सोबरन राशन कार्ड धारकों के लिए चलाई जा रही सोना योजना के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत खुरा पंचायत के विजय नगर स्थित जन वितरण प्रणाली केंद्र के संचालक बबलू प्रसाद के केंद्र में धोती साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

धोती साड़ी वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद की सदस्य सन्तोषी कुमारी , उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल , उप मुखिया सुनीता देवी , सेवानिवृत्त शिक्षक अमरेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की जहां अतिथियों के द्वारा 50 से अधिक कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी के वितरण करने का काम किया गया । कार्यक्रम को लेकर जिला परिषद के सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि सरकार के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही धोती साड़ी योजना काफी कारगर साबित हो रही है और इसका लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को मिले इसको लेकर जन वितरण प्रणाली केंद्र के संचालक भी बेहतर तरीके से काम कर रही है । वही उपप्रमुख वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि धोती साड़ी योजना का लाभ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को मिले इसको लेकर हम सभी भी इस योजना को सफल करने में अपना योगदान निभाए और इसके लाभ को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी काम करें ।
इस दौरान मौके पर जन वितरण प्रणाली केंद्र के संचालक बबलू गुप्ता , अंतू प्रसाद , प्रीतम साहू , सुरेश साव , पवन कुमार समेत काफी सख्या में लोग मौजूद थे


