महुआडांड़ संत जेवियर्स कॉलेज में इंटीग्रेटेड कोचिंग सेंटर के द्वारा किया गया विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।
महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
महुआडाड संत जेवियर्स कॉलेज महादान में इंटीग्रेटेड कोचिंग सेंटर के द्वारा एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में कैरियर काउंसलिंग करना और स्नातक के बाद के कैरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी देना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महुआडांड़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान अमरेंद्र डांग उपस्थित थे। पत्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया और प्रेरित किया कि जीवन में बहुत से रुकावट आएंगे लेकिन संघर्ष के साथ हमें लक्ष्य की ओर सतत प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहना है। जीवन में सफल होने के लिए हमें अपने लक्ष्य और सपने को ऊंचे रखने चाहिए।इस अवसर पर संत. जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ के प्राचार्य फादर डॉ एम .के जोश ने छात्रों को संबोधित किया और भविष्य की चुनौतियों से कैसे निपटना है इस पर विचार साझा किया। उन्होंने छात्रों के अभी तक के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

साथ ही कोचिंग संस्थान के सभी शिक्षकों का हौंसला अफजाई किया और आशा व्यक्त किया की आगे भी वे इसी तरह से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ छात्रों के कैरियर को सवारने में अपना योगदान देंगे।प्राचार्य ने महुआडांड़ जैसे सुदूरवर्ती जनजातीय बहुल क्षेत्र के छात्रों के अच्छे कैरियर के लिए कोचिंग संस्थान का शुरूआत करने के लिए लातेहार जिला उपयुक्त श्री अबू इमरान, संस्थान के निर्देशक डॉ. मुहम्मद हक और सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। वहीं
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नायाजी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उन्होंने इस ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोचिंग संस्थान के लिए मंच प्रदान करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के संचालन के लिए हर संभव सहयोग करने और मदद करने के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर कैसलिन, प्रो. शालिनी बाड़ा, डॉ. के. न्याजी, मुहम्मद तनवीर खान,मुहम्मद सैयद और मुकुंद वर्मन आदि उपस्थित थे।


