Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

लातेहार जिले के के बरवाडीह थाना क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों ने शनिवार की रात सड़क निर्माण कर रही कंपनी के साइट पर उत्पात मचाया।

जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुल निर्माण साइट पर मचाया उत्पात

जेजेएमपी उग्रवादियों ने काम कर रहे लोगों को दी धमकी, मुंशी को खोज रहे थे

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट
लातेहार जिले के के बरवाडीह थाना क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों ने शनिवार की रात सड़क निर्माण कर रही कंपनी के साइट पर उत्पात मचाया।
जानकारी के अनुसार जेजेएमपी उग्रवादियों के एक दस्ते ने बरवाडीह से हुटार तक सड़क निर्माण कर रही कंपनी के साइट पर पहुंचकर पोकलेन और मिक्सर मशीन को छतिग्रस्त कर दिया।जेजेएमपी उग्रवादियों ने देवरी नदी के पास पुलिया निर्माण में लगे पोकलेन व मिक्चर मशीन के शीशों को तोड़ दिया और कार्य कर रहे कर्मियों को धमकी दी मौके पर पहुंचे उग्रवादी योजना के मुंशी को खोज रहे थे। घटना का कारण लेवी की मांग से जुड़ा हो सकता है।यह सड़क निर्माण योजना इंडियन इलेक्ट्रिकल सर्विस के द्वारा कराया जा रहा है।

उधर घटना स्थल पर मौजूद मजदूर ने बताया कि मौके पर पहुंचे हथियार से लैस वर्दीधारी उग्रवादी खुद को जय जी एमपी के मनोहर जी का दस्ता बता रहे थे। उधर मामले की जानकारी मिलते ही बरवाडीह की पुलिस टीम ने उग्रवादियों का पीछा किया हालांकि उग्रवादी कोयल नदी पार कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में सफल रहे।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा ने बताया कि सूचना मिली है कि जेजेएमपी उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।और मामले की जांच में जुटे हुए है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

Related Post