Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

निर्वाचित होने के बाद संयुक्त रूप से दोनों ने निकाला विजय जुलूस ममता देवी बनी बालूमाथ के प्रखंड प्रमुख, कामेश्वर राम बने उप प्रमुख

निर्वाचित होने के बाद संयुक्त रूप से दोनों ने निकाला विजय जुलूस

ममता देवी बनी बालूमाथ के प्रखंड प्रमुख, कामेश्वर राम बने उप प्रमुख

बालूमाथ कौशर अली की रिपोर्ट

बालूमाथ : लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखण्ड मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बालूमाथ प्रखंड कार्यालय सभागार में बालूमाथ प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के उपस्थिति में संपन्न हुआ l
जिसमें मतदान के माध्यम से प्रखण्ड प्रमुख का चुनाव कराया गया जिसमें 13 मत लाकर प्रखंड प्रमुख ममता देवी निर्वाचित घोषित की गई जबकि इनके विपक्ष में खड़ी राजकुमारी देवी को मात्र 4 मत प्राप्त हुए l वाही बालूमाथ प्रखंड के लिए उप प्रमुख का चुनाव निर्विरोध रूप से कामेश्वर राम निर्वाचित घोषित किए गए l


इस चुनाव प्रक्रिया में प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत सदस्यों ने भाग लिया l चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम शेखर कुमार ने दोनों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी l तत्पश्चात प्रखंड प्रमुख प्रमुख के साथ प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इसके बाद प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने संयुक्त रूप से बैंड बाजे के साथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में विजय जुलूस निकाला l जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जीत की बधाई दी विजय जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए ममता देवी के प्रखंड प्रमुख एवं कामेश्वर राम के उप प्रमुख बनने पर कई राजनीतिक दल के नेताओं एवं सामाजिक गणमान्य लोगों ने बधाई दी है l

Related Post