Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

सैरात बाजार भाड़ा वृद्धि के खिलाफ कोर्ट जाएंगे व्यापारीकर निर्धारण का पैमाना अन्यायपूर्ण एवं असंवैधानिक मालिकाना हक की करेंगे मांग

जमशेदपुर–आज सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के तत्वावधान में विभिन्न बाज़ारों के व्यापारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिला प्रशासन द्वारा सैरात बाजार की दुकानों के भाड़े में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गई एवं आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में अध्यक्ष विजय आनंद मुनका नें सैरात बाजार भाड़ा वृद्धि के विरोध में अभी तक हुए क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता के बाद यह बातें संज्ञान में आयी है कि व्यापारियों को इस निर्णय के विरुद्ध जिला उपायुक्त के कोर्ट अथवा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चहिये ।ताकि इस निर्णय का न्यायोचित विरोध हो सके।उन्होनें कहा कि इस के अलावे इस निर्णय के विरुद्ध आंदोलन भी जारी रहेगा।बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे लोग इस फैसले के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया में जाएंगे एवं लोकतंत्र में वर्णित अधिकारों के तहत आंदोलन भी जारी रखेंगे।बैठक में मुख्य रूप से चैम्बर उपाध्यक्ष नितेश धूत,महेश सोंथालिया,मुकेश मित्तल,सचिव अनिल मोदी,भरत मकानी,कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा महावीर मोदी,सुरेश गुप्ता,अमिश अग्रवाल,दिनेश चौधरी,रंजन सिंह ,कमलेश अग्रवाल,दलबीर सिंह,नसीम अंसारी,राजेश अग्रवाल,निरंजन गौतम,सोमनाथ तिवारी,विनोद देसाई,सुरेश अग्रवाल,साहेब सिंह,काले जी,उत्तम देबुका,किशोर वसानी,कमल मकाती, नरेश दवे,आनंद चौधरी,दलबीर सिंह,गिरधारी मोदी,प्रकाश मोदी, एवं सैकड़ों की संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।

Related Post