Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

टोरी-चेटर के बीच रेल ट्रैक पर मिला शव।

टोरी-चेटर के बीच रेल ट्रैक पर मिला शव।

चंदवा से दीपक भगत की रिपोर्ट
लातेहार में सब्जी बेचने का काम करता था मृतक

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर स्थित टोरी-चेतर के बीच किमी संख्या 188/16 डाउन लाइन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का दो हिस्सों में खंडित शव बरामद किया गया था।
आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को लातेहार भेजा गया। जहां उसकी पहचान नंदकिशोर भगत पिता (स्व. गोपाल भगत, कुलगड़ा) के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वह लातेहार में सब्जी बेचता था। विगत तीन दिन पूर्व वह घर से निकला था। इसके बाद किसी को उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

बुधवार की शाम टोरी स्टेशन के पश्चिमी दिशा में अज्ञात शव देखा गया था। गुरूवार को उसके परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई।

Related Post