Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

ग्रामीणों का रास्ता को लेकर रेलवे परिसर पर धरना प्रदर्शन 25 को

ग्रामीणों का रास्ता को लेकर रेलवे परिसर पर धरना प्रदर्शन 25 को

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार। टोरी जंक्शन – महुआमिलान रेलखंड के केकराही गांव के रेलवे पोल संख्या175/17-18 स्थित रेल परिसर पर रेलवे विभाग द्वारा पिलर लगा तथा बैरिकेडिंग कर जनता का रास्ता रोके जाने को लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ दिनांक 25 जुन 2022 शनिवार को माल्हन के केन्दुआ टांड़ स्थित उक्त पोल संख्या पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी सूचना एसडीएम कार्यालय और रेलवे विभाग को दे गई है, धरना प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा एवं माकपा के वरिष्ठ नेता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान करेंगे, उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
गांव के आम रास्ते को बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए या अंडरब्रिज का निर्माण किए बिना ही पीलरिंग एवं बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।
रास्ता बंद किए जाने से माल्हन एवं जमीरा समेत दर्जनों गांवों जिनमें केकराही, केंदुआताड़, मरमर, देवनदिया, शकलेतेरी, पारतांड, छठर, पुत्तरी टोला आदि दर्जनाधिक आदिवासी- हरिजन बहुल गांव के ग्रामीणों के आवागमन में काफी कठिनाई एवं परेशानी हो रही है।
गांवों के आवागमन का एकमात्र साधन इस रास्ते को बैरिकेडिंग कर रोक देना एकदम अमानवीय एवं उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के समान है। यह कार्रवाई गरीब ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय, अत्याचार एवं क्रूरता पूर्ण कार्यवाही है।
ग्रामीणों के आवागमन हेतु ब्रिज अथवा अंडर ग्राउंड पास बनाकर रास्ता दिए जाने के लिए पहले भी दिनांक 6 मार्च 2022 को धरना- प्रदर्शन कर डिविजनल रेल प्रबंधक, धनबाद के नाम से टोरी जंक्शन यातायात निरीक्षक (टीआई),आरपीएफ एवं चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या के समाधान का मांग किया जा चुका है परंतु इतने महीने बीत जाने के बावजूद भी ग्रामीणों की मांगों पर कोई पहल होता दिखाई नहीं दे रहा है, मजबूर होकर रास्ते को लेकर धरना प्रदर्शन का सहारा लिया जा रहा है।

Related Post