Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

मुआवजे के लिए लातेहार DC के समक्ष प्रदर्शन के लिए जा रहे भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव चंदवा में गिरफ्तार

मुआवजे के लिए लातेहार DC के समक्ष प्रदर्शन के लिए जा रहे भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव चंदवा में गिरफ्तार
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

लातेहार डीसी के समक्ष शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और उनके समर्थकों को लातेहार पुलिस ने चंदवा के पास हिरासत में ले लिया है. प्रतुल शाहदेव को हिरासत में लेकर आईबी चंदवा में रखा गया है. ज्ञातव्य हो कि चंदवा के अनिल गंझू की दो बेटियों की मौत फूड प्वाइजनिंग से 15 दिन पूर्व हुई थी. उसी समय मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ₹ 50,000 मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन मुआवजा 15 दिन बाद भी नहीं मिला. इसी वादाखिलाफी के खिलाफ प्रतुल शाहदेव आज अपने समर्थकों के साथ दी DC लातेहार के कार्यालय के समक्ष धरना देने जा रहे थे.

दो सप्ताह पहले चंदवा (लातेहार) से सटे परसही गांव निवासी अनिल गंझू की दूसरी बेटी आराध्या कुमारी की भी मौत फुड प्वाइजनिंग से हो गयी थी. इससे तीन दिन पहले ही पैकेट बंद रिंग्स कुरकुरे व महाराजा मिक्सचर खाने से अनिल की एक बेटी मिस्टी कुमारी (दो वर्ष) की भी मौत हो गयी थी. जिस दिन आराध्या की मौत हुई, उस दिन मेदिनीनगर से लौट रहे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने परसही गांव पहुंच कर पीड़ितपरिवार को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की बात कही. फूड पैकेट से मौत मामले की जांच किये जाने की बात कही. साथ ही दोषी लोगों पर हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मामले पर अब हंगामा शुरू हो गया है.

MDLM
नहीं मिला एक भी ढ़ेला
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के मुताबिक अनिल गंझू एक भूमिहीन, गरीब, बेरोजगार ग्रामीण है. उसे न्याय दिलाने को वे लातेहार मार्च पर थे पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अनिल गंझू की दो बेटियों की मौत फ़ूड पॉइजनिंग से 15 दिन पहले हो गई थी. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने 50000 रुपये का मुआवजा 24 घंटे में देने का ऐलान 15 दिन पूर्व किया था. अभी तक एक भी ढेला अनिल को नहीं मिला है. अब अनिल गंझू को न्याय दिलाने तक वे प्रयास जारी रखेंगे

क्या है मामला
गौरतलब है कि 6 जून को पैकेट बंद रिंग्स कुरकुरे व महाराजा मिक्सचर खाने से परसही गांव में कुछ बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये थे. अनिल गंझू की दोनों बच्चियों आराध्या कुमारी और मिस्टी कुमारी की जान चली गयी थी. गांव के ही महेंद्र गंझू की पुत्री रितिका कुमारी एवं श्वेता कुमारी की स्थिति भी खराब हो गयी थी. हालांकि इलाज के बाद परिजन दोनों बच्ची को लेकर रिम्स से वापस घर लौट गए थे. उधर, सत्यानंद भोक्ता ने अनिल के परिजनों को मुआवजा और अन्य मदद की घोषणा की थी. अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने दोनों मृत बच्चे के दादा गोपी गंझू से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था. इसके अलावा पीड़ित परिवार को आवास योजना एवं पेंशन का लाभ दिलाने की बात भी कही थी. अधिकारी ने सिंघल स्टोर, विवेक किराना स्टोर एवं जगतपाल स्टोर का निरीक्षण भी किया था.अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने दोनों मृत बच्चे के दादा गोपी गंझू से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था. इसके अलावा पीड़ित परिवार को आवास योजना एवं पेंशन का लाभ दिलाने की बात भी कही थी. अधिकारी ने सिंघल स्टोर, विवेक किराना स्टोर एवं जगतपाल स्टोर का निरीक्षण भी किया था. पर इसके बाद से इस मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. प्रतुल इसे लेकर ही विरोध जता रहे हैं.

Related Post