लातेहार : चोरी का दो टन बिजली तार, ताम्बा तार और बैटरी बरामद, पांच गिरफ्तार
गुप्ता सुचना पर पुलिस को मिली सफलता, कंटेनर ट्रक से दिल्ली ले जाने की फ़िराक में थे लगे
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
लातेहार थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए लातेहार ज़िला मुख्यालय के अंबाटिकर के पास से एक कन्टेनर में लदा हुआ करीब 02 (दो) टन चोरी का बिजली का एल्युमिनियम का तार तथा घर से करीब 50 किग्रा0 तांबा तार एवं कुल 13 टॉवर की बैट्री बरामद की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में पांच स्क्रैप व्यापारियों को गिरफ्तार किया है।
20 जून को लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम अम्याटीकर में अम्बाटीकर से पोलटेक्निक जाने वाले रास्ते में निजाम अंसारी के मकान के पास में छापामारी के दौरान यह सफलता मिली। लातेहार एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि मेरठ से आए स्क्रेप व्यापारी निजाम अंसारी के नवनिर्मित मकान को भाड़े पर लेकर रहते थे और मकान में करीब दो महीनों से चोरी-छुपे स्क्रैप का कारोबार कर रहे थे। स्क्रैप व्यापारी दिनभर घुम घुमकर चोरी का बिजली तार, तांबा तार, टॉवर की बैट्री खरीदा करते थे और अपने भाड़े के मकान में छुपाकर रखते थे।
कल रात सारे सामान को कन्टेनर में लोड कर दिल्ली भेजने वाले थे, तभी पुलिस के द्वारा छापामारी कर सभी सामान को जम कर लिया गया।
लातेहार : चोरी का दो टन बिजली तार, ताम्बा तार और बैटरी बरामद, पांच गिरफ्तार
लातेहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद टॉवर बैट्री किस टॉवर से चोरी की गई थी इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस संबंध में लातेहार थाना कांड सं0- 165/2022, दिनांक 21.06.2022, धारा 414/34 भा०वि० एवं 03 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुअनि अजय कुमार दास, सअनि दिनेश प्रसाद सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

बरामद सामानों की सूची
1. एक कन्टेनर पंजी० सं०NL010 6461
2. करीब 02 टन बिजली का तार
3. करीब 50 किग्रा तांबा का तार
4. टॉवर की कुल 13 बैट्री
5. बजाज लुना 03
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पतागिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता
1. मो० शौकीन, उम्र 35 वर्ष, पे०- सिराजुद्दीन, पता- जाकिर कॉलोनी, थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ (उ0प्र0),
2. दीन मोहम्मद, उम्र 35 वर्ष, पे0 अब्दुल हकीम, पता फतेह अलीपुर रोड, गली नं0- 27 थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ (उ0प्र0).
3. मो० यामिन, उम्र 40 वर्ष, पे० जमील अहमद, सा० फतेह अलीपुर रोड, गली नं० 27. थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ (उ0प्र0),
4. मो० सालिम, उम्र 26 वर्ष, पे० सलीमुद्दीन पता- भटीपुरा, थाना- पिठीड़, जिला- मेरठ (उ०प्र०),
5. कंटेनर पंजीयन संO- [NL0106461 के चालक अरविंद यादव, उम्र- 36 वर्ष, पे०- परशुराम यादव, पता इन्द्रानगर, थाना छिबरामऊ, जिला- कन्नौज (उ0प्र0