पंचायत समिति की बैठक में अयुब खान ने एसडीएम व बीडीओ के समक्ष उठाया सड़क पानी और आरओबी समस्या
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। प्रखंड कार्यालय मे प्रमुख और उप प्रमुख की च्यन के लिए पंचायत समिति की बुलाई गई बैठक में कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने एसडीएम शेखर कुमार और बीडीओ विजय कुमार के समक्ष चंदवा की बंद पड़े पेयजल आपूर्ति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े जलमीनार व चापानल एवं टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर विलंम्ब हो रहे आरओबी निर्माण तथा बोदा पंचायत के लुकूईया की तेतरियाटांड़ में पटरा के बने पुल की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है, अयुब खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चापानल और जलमीनार जहां तहां खराब पड़ा हुआ है, गांवों में चापानल नहीं होने से लोग नदी की दुषित पानी पीने को विवश हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी संकट गहरा गया है, फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं होने से आम जनता और बिमार मरीज खाशा परेशान हैं, मोटर जल जाने से चंदवा की जलापूर्ति योजना करीब छः माह से बंद होने से शहर की आधी आबादी पानी पानी है,
बोदा पंचायत के लुकूईया की तेतरियाट़ाड़ में लकड़ी पटरा के पुल बनाकर आदिवासी समुदाय आवागमन कर रहे हैं,
इसपर एसडीएम शेखर कुमार और बीडीओ विजय कुमार ने समस्या का समाधान शीघ्र ही कराने का आश्वासन दिया है।

