Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

सावा फाइनेंसियल डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लि० के नए कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस कार्यालय के खुल जाने से ग्राहकों को वित्तीय एवं बीमा से सम्बंधित सलाह एवं उनकी आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति की जाएगी।।

जमशेदपुर 17 जून 2022:-बिस्टुपुर राम मंदिर क्षेत्र स्थित सावा फाइनेंसियल डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लि० के नए कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस कार्यालय के खुल जाने से ग्राहकों को वित्तीय एवं बीमा से सम्बंधित सलाह एवं उनकी आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

कार्यालय का उद्घाटन श्रीमती पुष्पा देवी एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के पूर्व सीनियर प्रबंधक श्री सुरेश प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर सावा फास्सवाइनेंसियल डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लि० के निदेशक धीरज कुमार सावा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान बीते 20 वर्षों से ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं बीमा सुविधाएं प्रदान कर रही है।इस क्रम में ग्राहकों की आवश्यकता अनुसार नए कार्यालय में एक ही छत के नीचे मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड, एसआईपी में निवेश के साथ शेयर ट्रेडिंग की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते 20 वर्षी में सावा फाइनेंसर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 10000 से ज्यादा ग्राहकों को अनवरत बेहतर सेवाएं दी जा रही है।

इस सावा फाइनेंसियल डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लि० में वित्तीय सेवाओं के सभी क्षेत्रों के एक्सपर्ट के द्वारा बेहतर सलाह ग्राहकों को प्रदान की जाती है। जिससे ग्राहक लाभान्वित होते हैं।

इस उद्घाटन समारोह में धीरज कुमार सावा, नीरज कुमार सावा,सीए चंदन खंडेलवाल, महेश कुमार, सं,उत्तम शर्मा,संतोष साहू,उमेश पांडे, अंकुश अग्रवाल,प्रवीण कुमार साहू,पवन कुमार सिंगोदिया,आनंद सारस्वत,अमित अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित हुए।

Related Post