Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

महुआडांड़ के प्रखंड के 2 पंचायतों में हुआ उप मुखिया का चुनाव, नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को दिलाई गई शपथ।

महुआडांड़ के प्रखंड के 2 पंचायतों में हुआ उप मुखिया का चुनाव, नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को दिलाई गई शपथ।

महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा और हामी पंचायत में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। साथ ही इन पंचायतों के मुखिया,उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले ओरसा पंचायत सचिवालय में नवनिर्वाचित मुखिया अमृता देवी समेत 13 वार्ड सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेन डांग द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके बाद उप मुखिया के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।ओरसा पंचायत से वकील अहमद उप मुखिया पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसके बाद हामी पंचायत सचिवालय में नव निर्वाचित मुखिया प्रदीप बड़ाइक समेत 9 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। हामी पंचायत में उप मुखिया पद पर उर्मीला खलखो निर्वाचित हुई।इस दौरान प्रखंड राज्य पंचायत पदिधिकारी भिखू प्रसाद कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान खान, कुनाल श्रीवास्तव,समेत सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Related Post