Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

परस्पर सौहार्द बढ़ाने की दिशा में एक कदम

*परस्पर सौहार्द बढ़ाने की दिशा में एक कदम*

महुआडांड महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

लातेहार एसपी अंजनी रंजन के निर्देश पर महुआडांड थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय बस स्टैंड महुआडांड में सभी समुदाय के लोगों की एक बैठक आज 9:30 बजे सुबह में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता महुआडांड एसडीएम नीत निखिल सुरीन ने किया। बैठक में बीडीओ अमरेन डांग, कार्यपालक दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी आशुतोष यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह पंसस अभय मिंज, संत जेवियर काॅलेज महुआडांड के प्राचार्य फादर डा. एम. के. जोस, महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बजरंग दल के पलामू प्रमंडल विभाग के सह संयोजक सुरज प्रसाद, मदीना मस्जिद के सदर मो. परवेज आलम, जामा मस्जिद के सदर मो. फहीम खान, भाजपा नेता भानु प्रसाद, शंभु प्रसाद, बिहारी जायसवाल, नाईब सदर इरफान अली उर्फ रानू खान, सेक्रेटरी तनवीर अहमद उर्फ रिंकू, नेतरहाट मुखिया रामबिशुन नगेसिया,आदि समेत काफी संख्या में सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Post