Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

महुआडांड़ प्रखंड सभागार में 16 जून को पंसस का होगा शपथग्रहण, साथ ही प्रमुख उपप्रमुख का किया जाएगा चुनाव।

महुआडांड़ प्रखंड सभागार में 16 जून को पंसस का होगा शपथग्रहण, साथ ही प्रमुख उपप्रमुख का किया जाएगा चुनाव।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड सभागार में 16 जून को पंचायत समिति सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा साथ ही प्रखंड प्रमुख तथा प्रमुख का चुनाव किया जाएगा। इसे लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन के द्वारा शपथ ग्रहण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रमुख तथा उप प्रमुख का चुनाव किस तरह किया जाना है जिसे लेकर विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि पहले प्रखंड प्रमुख उसके बाद उप प्रमुख का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए 16 जून को सभी पंचायत समिति सदस्य 10:30 बजे तक प्रखंड कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। जिसके बाद शपथ ग्रहण, नामनिर्देशन, नाम वापसी, मतदान समेत सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पंचायत समिति निर्वाचन होने के बाद यह पहला बैठक रखा गया था। जिसमें 50% ही नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए।

Related Post