Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

महुआडांड़ के ग्राम चटकपुर में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, आवेदन देने के बावजूद भी बिजली विभाग नहीं ले रही इसकी सुद्धी।

महुआडांड़ के ग्राम चटकपुर में कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, आवेदन देने के बावजूद भी बिजली विभाग नहीं ले रही इसकी सुद्धी।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट
महुआडांड़ प्रखंड के ग्राम चटकपुर में मेंन रोड के समीप ट्रांसफर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण वहां के लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सभी स्कूलों में बच्चों का परीक्षा भी प्रारंभ हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बच्चों के पठन-पाठन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम चटकपुर के चंद्रशेखर प्रसाद गायत्री देवी, रोबोट कुजुर,फिलिसीता लकड़ा, शिवचरण नायक, रानी कुजुर,जेबियर कुजुर समेत 44 लोगों के द्वारा बिजली विभाग को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई है परंतु अभी तक विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 80 से 85 से घरों की बिजली जलती थी। उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।

Related Post