पशु लदा टाटा योद्धा वाहन ने दो महिला को रौंदकर किया घायल
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
लातेहार : शहर के चेकनेका के पास अवैध पशु लदा टाटा योद्धा वाहन बीआर 44 जीए 4171 ने मंगलवार की रात दो महिला को रौंदकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया गया। युवा नेता रूपेश अग्रवाल ने बताया कि टाटा योद्धा वाहन अवैध ढंग से चार पशुओ को लाद कर मेदिनीनगर की ओर से रांची की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने शहर में अचानक वाहन को तेज गति कर दिया। इसकी चपेट में आने से महिला घायल हो गई। जिसमें चालक ने वाहन छोड़कर फरार हो गया है। बताया जा रहा कि मंगलवारीय हाट बाजार रहने के कारण कई लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि कई महीने से पशुओ को अवैध ढंग से वाहनों से तस्करी की जा रही है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई काईवाई नही की जा रही है। इस दौरान युवाओं ने टाटा योद्धा वाहन को अपने कब्जे में कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। अरुण उपाध्याय ने कहा कि कई महीनों से लातेहार से गुजर कर पशु तस्कर के द्वारा अवैध ढंग से पशुओं की तस्करी की जा रही है। इसके बावजूद भी प्रशासन मौन धारण बनी हुई है। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर टाटा योद्धा को चालू कर थाना ले जाने की तैयारी की जा रही है।

