Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के द्वारा पंचायत शाखा के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

*उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के द्वारा पंचायत शाखा के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी l उपायुक्त ने 15 वें वित्त आयोग के तहत आबद्ध निधि एवं अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा किया l उन्होंने सभी लंबित योजनाओं को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया l उपायुक्त ने 15 वित्त आयोग की राशि से पेयजल एवं शौचालय विहीन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था किये जाने के सम्बंध में जानकारी लिया l उन्होंने कहा कोई भी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र पेयजल या शौचालय सुविधा विहीन नहीं हो l उपायुक्त ने कहा 15 वें वित्त आयोग की राशि से कृत कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराएं l*
*उपायुक्त ने बालू घाटों से पंचायतों को प्राप्त रॉयल्टी के सम्बन्ध में जानकारी लिया l उन्होंने कहा पंचायत सचिवालय बालू घाटों से प्राप्त रॉयल्टी की विवरणी नियमित रुप से रजिस्टर में संधारित करें l*
*उपायुक्त ने जिला परिषद कार्यालय के लिए आवश्यक भूमि की विवरणी अपर समाहर्ता को अविलम्ब भेजने का निर्देश दिया l*
*बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, निदेशक आईटीडीए सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी विन्देश्वरी ततमा, सहायक निदेशक पंचायत हरिओम दुबे एवं अन्य उपस्थित थे l*

Related Post