Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन हुआ

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

*उपायुक्त लातेहार अबु इमरान के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन हुआ l जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जनता दरबार में ऑनलाइन जुड़े थे l जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया l ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, चिकित्सीय ईलाज हेतु सहायता राशि, भूमि विवाद इत्यादि से सम्बंधित आवेदन उपायुक्त को दिया l उपायुक्त ने जनता दरबार में ऑनलाइन जुड़े पदाधिकारियों को ग्रामीणों के आवेदनों पर अविलम्ब कारवाई करने तथा आवेदन का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Related Post