*युगल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक के साथ द्वितीय स्थान पर जमशेदपुर के श्रेया और नायसा ने वनाया कीर्तिमान.
*भारतीय खेल के इतिहास में जहां पहली बार ” योगासन ” को सम्मिलित किया गया है. और इसी के तहत ” पंचकूला हरियाणा ” में ” खेलो इंडिया यूथ गेम्स ” का आयोजन किया गया है. जिसमें विभिन्न राज्यों से विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागी अपना भाग्य आजमा रहा है. योगासन के क्षेत्र में पूरे झारखंड से शहर जमशेदपुर के सिर्फ इन दो बेटियों का ही चयन विगत कुछ दिन पहले भुवनेश्वर में संपन्न हुआ था. ” कुमारी श्रेया भट्टाचार्य एवं नायसा सरकार ” ने जीतोड़ मेहनत कर अपने कोच प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती के दिशा निर्देश में कठोर परिश्रम, आत्मबल, जोश, ऊर्जा से लबालब एवं पूरे झारखंड वासियों के आशीर्वाद को साथ लेकर आज पंचकूला हरियाणा में योगासन के युगल प्रतिस्पर्धा में ” द्वितीय स्थान लाकर रजत पदक के साथ ” जमशेदपुर के साथ-साथ अपने राज्य झारखंड का नाम किया रोशन.
*प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, साईं गुरुकुल इंस्टिट्यूट के निर्देशक अरूप मजूमदार, जाने-माने समाजसेवी अर्जुन शर्मा, समाजसेवी पूर्वी घोष, पतंजलि योगपीठ के सुधा झा, ऐवं समाजसेवी ललिता शर्मा, जी ने संयुक्त रूप से हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देता है झारखंड की इन दो होनहार बेटी सुश्री श्रेया भट्टाचार्य एवं नायसा सरकार के साथ साथ, विपिन कुमार पांडे- टीम मैनेजर ऐवं सचिव योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड (YSAJ) प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती- जॉइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री ऑफ ESDYSA सह कोच ( पूर्वी सिंहभूम जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मलय कुमार डे- टेक्निकल ऑफीसर सह ESDYSA ( सचिव पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन )

