Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

लातेहार : वट सावित्री व्रत पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला मधुमक्खियों के काटने से कई महिला, पुरुष व बच्चे घायल

लातेहार : वट सावित्री व्रत पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला

 

 

मधुमक्खियों के काटने से कई महिला, पुरुष व बच्चे घायल

लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट

लातेहार शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड में अवस्थित स्थित वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं के समूह पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के झुंड के हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पति की लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे इधर-उधर छिपने के लिए भागने लगे।

 

इसी दौरान मधुमक्खियों ने कई महिला एवं पुरुषों को बुरी तरह काटा है। कई बच्चे भी मधुमक्खी के काटने से घायल हुए हैं।

Related Post