आज मानगो निवासी शुभेंदु मुखर्जी, एन.आई.एस- मीडिया के नियमित रक्तदाता, जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर, आज जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर अपना पहला सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान करते हुए जहां अपना ” 33 बा स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान ” के आंकड़े को पूर्ण किया, ठीक इसी के साथ-साथ आज से लगभग 2 महीना पहले संकल्प लिया था कि किसी भी घड़ी जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर, एन.आई.एस. मीडिया के सहयोग से, अपना पहला एसडीपी रक्तदान करेंगे. ऐसे ही जागरूक रक्तदाता के चलते आज जमशेदपुर शहर का एक अलग पहचान बना है. उनके द्वारा किया गया समाज हित में बहुमूल्य दान यानी रक्तदान करने के पश्चात उन्हें जमशेदपुर ब्लड बैंक,प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ, प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया. साथ ही साथ एन.आई.एस. मीडिया के डायरेक्टर चंदन डे की ओर से मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जी.एम- संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला, अनुभवी तकनीशियन अनूप कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा एवं विजोन सरकार. उपस्थित रहे
32 बा रक्तदान कर चुके मांनगो निवासी शुभेंदु मुखर्जी ने दिया पहला सिंगल डोनर प्लेटलेटस

