Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

अवैध बालू उठाव कर बालू डंप करा रहें संवेदक, राजस्व का हो रहा है नुकसान । 

अवैध बालू उठाव कर बालू डंप करा रहें संवेदक, राजस्व का हो रहा है नुकसान ।

महुआडांड़ संवाददाता सज्जाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़। एक तरफ जहां पंचायत चुनाव में सभी सरकारी कर्मी और पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सभी लोग चुनावी कार्य में व्यस्त हैं, वही महुआडांड़ प्रखंड परिसर में विशेष प्रमंडल द्वारा 5 करोड़ 32 लाख की लागत से बनाए जा रहे चतुर्थवर्गीय कर्मचारी आवास में नदी से अवैध बालु भंडारण पर किसी का ध्यान भी नहीं जा रहा।अगर जा भी रहा तो उससे जरूरी चुनावी कार्य हैं,बस अधिकारियों की इसी व्यस्तता का फायदा संवेदक ने उठाते हुए धडाधड सुबह से शाम तक सैकडों ट्रैक्टर बालु डंप करना शुरू कर दिए हैं।जिससे चुनाव बाद जब बरसात में नदियों से बालु उठाव बंद रहेगा तब ये स्टॉक काम आएंगे।लेकिन अभी बेधड़क बालु उठाव हो रहे हैं ना तो पुलिस का डर और ना हीं अधिकारियों का डर। गौरतलब है कि महुआडांड़ प्रखंड के बालू घाट से सिर्फ व्यक्तिगत उपयोग हेतु बालू खनन किया जाना है परंतु प्रखंड परिसर में भवन निर्माण हेतु भी इसी बालू का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही खनन विभाग से सामग्री भंडारण हेतु निबंधन भी कराया जाना होता है लेकिन प्रखंड में इस नियम का भी उल्लंघन किया जा रहा है।

Related Post